सीएम नीतीश कुमार की पुस्तक ‘संसद में विकास की बातें’ का कल होगा विमोचन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संसद में दिये गये भाषणों का संकलन एक पुस्तक के रूप में तैयार की गयी है. ‘संसद में विकास की बातें’ नामक इस पुस्तक का विमोचन मंगलवार को बिहार विधान परिषद के सभागार में किया जायेगा. इस पुस्तक का संपादन करने वाले नरेंद्र पाठक ने बताया कि पुस्तक में […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संसद में दिये गये भाषणों का संकलन एक पुस्तक के रूप में तैयार की गयी है. ‘संसद में विकास की बातें’ नामक इस पुस्तक का विमोचन मंगलवार को बिहार विधान परिषद के सभागार में किया जायेगा.
इस पुस्तक का संपादन करने वाले नरेंद्र पाठक ने बताया कि पुस्तक में नीतीश कुमार द्वारा फरवरी 1990 से 24 अक्टूबर 2005 तक संसद में दिये गये भाषणों का संकलन है. उन्होंने बताया कि पुस्तक की खास बात यह है, एक सांसद के रूप में नीतीश कुमार जो बातें अपने भाषण के रूप में संसद में कही थीं, उन्हीं बातों को जब वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो अपने शासन के एजेंडे में शामिल करते हैं. चाहे वह बिजली की बात हो, सड़क की बात हो, लड़कियों की शिक्षा की बात हो या सात निश्चय के एजेंडे हों.
इन सभी बातों को वह एक सांसद के रूप में लोकसभा में रेखांकित कर चुके हैं. पाठक ने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन द्वारा किया गया है. विधान परिषद में 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे इसका विमोचन किया जायेगा. विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश होंगे, जबकि इसकी अध्यक्षता विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मो हारूण रशीद करेंगे.
विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी स्वागताध्यक्ष होंगे. इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सदस्य सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय और प्रो राम वचन राय होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >