पटना : महागठबंधन के दलों से मिलकर विचारधारा की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : शक्ति सिंह गोहिल

पटना : महागठबंधन के दलों के साथ मिलकर कांग्रेस विचारधारा की लड़ाई लड़ेगी. बिहार के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया जायेगा. भाजपा को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है, उसे इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि किसी भी घटना में राम-रहीम मरे या दलित-सवर्ण. ये बातें बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह […]

पटना : महागठबंधन के दलों के साथ मिलकर कांग्रेस विचारधारा की लड़ाई लड़ेगी. बिहार के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया जायेगा. भाजपा को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है, उसे इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि किसी भी घटना में राम-रहीम मरे या दलित-सवर्ण. ये बातें बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहीं. वे रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 131वीं जयंती समारोह को संबोधित रहे थे.
कार्यक्रम का आयोजन राज्यसभा सांसद और बिहार कांग्रेस में चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रभारी अखिलेश सिंह ने पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया था. इसमें महागठबंधन के नेता भी शामिल हुए. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि एनडीए सरकार ने बिहार को क्या दिया? बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला? उन्होंने नीतीश कुमार के सुशासन के दावों पर भी निशाना साधा.
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गरीब सवर्णों को 15 फीसदी आरक्षण और डॉ श्रीकृष्ण सिंह को भारतरत्न देने की सरकार से मांग की. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, डॉ शकील अहमद, निखिल कुमार, राजद नेता आलोक मेहता समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >