पटना : तेजस्वी यादव अवसरवादी राजनीतिक विलाप कर रहे : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव के अवसरवादी राजनीतिक विलाप को जनता समझ चुकी है. खुद की नैया डूबती दिख रही है तो संविधान की दुहाई दे रहे हैं. अपने सगे भाई के साथ अन्याय कर उसका हक मारकर न्याय यात्रा पर निकले हैं. तेजस्वी द्वारा यात्रा […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव के अवसरवादी राजनीतिक विलाप को जनता समझ चुकी है. खुद की नैया डूबती दिख रही है तो संविधान की दुहाई दे रहे हैं.
अपने सगे भाई के साथ अन्याय कर उसका हक मारकर न्याय यात्रा पर निकले हैं. तेजस्वी द्वारा यात्रा की शुरुआत छपरा से करने के पीछे मकसद है कि अपने बड़े भैया की दावेदारी वहां से खत्म की जाये. भाई ने छपरा पर नजर डाली तो आप छपरा के साथ सीवान और गोपालगंज को भी कूच कर गये.
तेजस्वी जी, पहले यह तो तय कर लीजिए कि प्रदेश की राजनीति करनी है या फिर केंद्र की. असुरक्षा की भावना में इतना असंतुलन ठीक नहीं है. तेजस्वी यादव की यात्रा संविधान बचाओ न्याय यात्रा नहीं, बल्कि साख बचाओ ठिकाने लगाओ यात्रा है. तेजस्वी पार्टी के अंदर अपनी साख बचाने के लिए पारिवारिक दावेदारों को ठिकाने लगाने निकले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >