भाजपा सांसद भोला सिंह के निधन पर तेजस्वी ने जताया शोक

पटना : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से सांसद भोला सिंह के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शोक प्रकट करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि स्व. भोला सिंह अपने अनुभव, ज्ञान और सामाजिक कार्यों की बदौलत बिहार की राजनीति में विशिष्ट स्थान रखते थे. […]

पटना : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से सांसद भोला सिंह के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शोक प्रकट करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि स्व. भोला सिंह अपने अनुभव, ज्ञान और सामाजिक कार्यों की बदौलत बिहार की राजनीति में विशिष्ट स्थान रखते थे. उन्हें सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि.

मालूम हो कि भाजपा सांसद भोला प्रसाद सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लगभग 83 साल की उम्र में निधन हो गया. भोला प्रसाद सिंह कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल में भी रहे हैं.भोला सिंह का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है. 1967 में वे पहली बार बेगूसराय सीट से विधायक चुने गये. यहां से वे6 बार विधायक रहे. 2009 में नवादा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद बने और 2014 में बेगूसराय सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >