नौबतपुर : बैंक के साथ ही बंद हो जाती है एटीएम

पिपलावां (नौबतपुर) : बैंक ऑफ इंडिया की पिपलावां शाखा का एटीएम शाम में बैंक बंद होने के साथ ही बंद हो जाता है. जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. राशि निकासी के लिए पिपलावां और इसके आसपास के लोग अथवा राहगीरों को लख, नौबतपुर व फुलवारी, पटना आदि का रुख करना पड़ता […]

पिपलावां (नौबतपुर) : बैंक ऑफ इंडिया की पिपलावां शाखा का एटीएम शाम में बैंक बंद होने के साथ ही बंद हो जाता है. जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. राशि निकासी के लिए पिपलावां और इसके आसपास के लोग अथवा राहगीरों को लख, नौबतपुर व फुलवारी, पटना आदि का रुख करना पड़ता है.
कारण लख (नौबतपुर) व मसौढ़ी इस 25 किमी की दूरी के बीच पिपलावां बाजार ही है जहां एटीएम स्थित है. एसबीआई पिपलावां शाखा का एटीएम साल भर से बंद है. बीओआई का एटीएम है वह भी बैंक खुलने के समय ही खुलता और बंद होने के साथ बंद हो जाता है. इसके पीछे बैंक प्रबंधन सुरक्षा का अभाव बताता जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >