मोकामा : देर रात मोकामा टाल में जमकर फायरिंग

मोकामा : मोकामा टाल में शनिवार की रात्रि 10 बजे अपराधियों के बीच फायरिंग से इलाका थर्रा गया. नशे में धुत अपराधी आपस में उलझ गये. वहीं थोड़ी ही देर में मारपीट व फायरिंग शुरू हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक तकरीबन 20 राउंड फायरिंग हुई. घोसवरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराधी घटनास्थल […]

मोकामा : मोकामा टाल में शनिवार की रात्रि 10 बजे अपराधियों के बीच फायरिंग से इलाका थर्रा गया. नशे में धुत अपराधी आपस में उलझ गये. वहीं थोड़ी ही देर में मारपीट व फायरिंग शुरू हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक तकरीबन 20 राउंड फायरिंग हुई.
घोसवरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराधी घटनास्थल से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. बताया जा रहा है कि टाल इलाके में गोसांईं गांव भोला स्थान के पास अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ था.
तकरीबन आधा दर्जन अपराधी शराब पी रहे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर अपराधियों के बीच विवाद गहरा गया. वहीं मारपीट के बाद दो गुटों में बंटे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बस्ती के लोग गोली की आवाज सुनकर अपने घरों में दुबक गये. हालांकि, जानकारी मिलते ही घोसवरी पुलिस अविलंब घटनास्थल पर पहुंची.
पुलिस जीप पर नजर पड़ते ही अपराधी फरार हो गये. इस संबंध में थानेदार का कहना है कि अपराधियों के बीच मारपीट की सूचना है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >