लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की तर्ज पर होगा पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स : नीतीश

पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को कहा कि राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई संस्थानों की स्थापना की गयी है और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की तर्ज पर पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स होगा. नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में यह […]

पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को कहा कि राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई संस्थानों की स्थापना की गयी है और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की तर्ज पर पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स होगा. नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में यह कहा.

सीएम नीतीश ने कहा कि नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी वैसे प्रखंड़ों में जहां कॉलेज नहीं है, वहां अध्य्यन केंद्र खोलने जा रहा है. नीतीश ने कहा कि सरकार 23 प्रखंडों में, जहां कोई डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां कॉलेज खोलने पर विचार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >