पूर्व मंत्री फैयाज भागलपुरी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री फैयाज भागलपुरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे. वे अल्पसंख्यकों एवं कमजोर तबकों के लोगों के कल्याण के लिये सदा प्रयत्नशील रहे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री फैयाज भागलपुरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे. वे अल्पसंख्यकों एवं कमजोर तबकों के लोगों के कल्याण के लिये सदा प्रयत्नशील रहे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

फैयाज भागलपुरी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >