पटना : तबरेज के हत्यारोपितों की संपत्ति की होगी कुर्की-जब्ती

पटना : तबरेज की हत्या करने में शामिल छह आरोपित फरार हैं. पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पायी है. हालांकि पुलिस लगातार कानूनी प्रक्रिया करते हुए इन आरोपितों की संपत्ति कुर्की-जब्ती की दिशा में आगे बढ़ रही है. पुलिस ने इन सभी का गिरफ्तारी वारंट न्यायालय से ले लिया है. इसके बाद अब इश्तेहार के लिए […]

पटना : तबरेज की हत्या करने में शामिल छह आरोपित फरार हैं. पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पायी है. हालांकि पुलिस लगातार कानूनी प्रक्रिया करते हुए इन आरोपितों की संपत्ति कुर्की-जब्ती की दिशा में आगे बढ़ रही है.
पुलिस ने इन सभी का गिरफ्तारी वारंट न्यायालय से ले लिया है. इसके बाद अब इश्तेहार के लिए आवेदन न्यायालय में दिया गया है. संभावना यह जतायी जा रही है कि इश्तेहार भी मिल जायेगा और दो-तीन दिन के अंदर तमाम आरोपितों की संपत्ति की कुर्की-जब्ती भी कर ली जायेगी.
दूसरी ओर पुलिस ने तमाम आरोपितों के परिजनों को प्रतिदिन थाने में उपस्थिति दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है. इधर, मंगलवार को शूटर गुड्डू के पिता से भी पुलिस ने कोतवाली थाने में पूछताछ की. उन्हें भी जहानाबाद से पटना बुलाया गया था. इस घटना में शामिल तमाम आरोपितों को पकड़ने के लिए की जाने वाली कार्रवाई की पुलिस के वरीय अधिकारी भी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं. गुड्डू के पिता से एएसपी ऑपरेशन अनिल कुमार सिंह ने भी पूछताछ की
.
हालांकि गुड्डू के संबंध में फिलहाल पुलिस को कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हो पायी है. पुलिस ने आरोपितों के पश्चिम बंगाल में होने की खबर पा कर वहां भी छापेमारी करायी. लेकिन वहां भी कोई आरोपित नहीं है. पुलिस को शक है कि सभी आरोपित नेपाल में शरण लिये हुए हैं.
सरेंडर की जतायी जा रही है संभावना: सूत्रों के अनुसार तबरेज की हत्या में नामजद आरोपित अंजार खान पुलिस या न्यायालय के समक्ष जल्द ही सरेंडर कर सकता है. इसके अलावा अन्य आरोपित भी सरेंडर कर सकते हैं. क्योंकि उन सभी आरोपितों की संपत्ति की जल्द-से-जल्द कुर्की-जब्ती होने वाली है और यह जानकारी उन लोगों को भी मिल चुकी है, जिस कारण सरेंडर की संभावना जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >