पटना : 15 सितंबर तक खाली पड़े पंचायती राज के पदों का ब्योरा दें डीएम

पटना : राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर पंचायती राज व्यवस्था के खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है. आयोग ने कहा है कि सभी डीएम 15 सितंबर तक की रिक्तियों की सूची 5 अक्तूबर तक आयोग को उपलब्ध करा दें, ताकि भविष्य में चुनाव करा कर उन खाली पदों को भरा […]

पटना : राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर पंचायती राज व्यवस्था के खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है. आयोग ने कहा है कि सभी डीएम 15 सितंबर तक की रिक्तियों की सूची 5 अक्तूबर तक आयोग को उपलब्ध करा दें, ताकि भविष्य में चुनाव करा कर उन खाली पदों को भरा जा सके. मालूम हो कि आयोग ने पिछली बार 15 दिसंबर 2017 तक के रिक्त पंचायती राज के 2473 पदों पर 10 जुलाई 2018 को चुनाव कराया था. इनमें जिला पार्षद से लेकर ग्राम पंचायत सदस्य, पंच, पंचायती समिति सदस्य, मुखिया व सरपंच के खाली पद शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >