पटना : गहने साफ करने के नाम पर लेकर चंपत हो जा रहे जालसाज

पटना : शहर में बाइक पर दो जालसाज घूम रहे है. ये जालसाज घर में रखे पुराने गहने को साफ करने का दावा करते है और मौका पा कर ले भागते है. शनिवार को भाजपा नेता दीपक शर्मा के आनंदपुरी घर पर दोनों जालसाज पहुंचे और गहना साफ करने के नाम पर ले भागे. इस […]

पटना : शहर में बाइक पर दो जालसाज घूम रहे है. ये जालसाज घर में रखे पुराने गहने को साफ करने का दावा करते है और मौका पा कर ले भागते है.
शनिवार को भाजपा नेता दीपक शर्मा के आनंदपुरी घर पर दोनों जालसाज पहुंचे और गहना साफ करने के नाम पर ले भागे. इस संबंध में भाजपा नेता ने श्रीकृष्णापुरी पुलिस को मामले की जानकारी दी है. श्री शर्मा ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है. उन दोनों की तस्वीर भी कैमरा में कैद हो चुकी है और उसे भी पुलिस को उपलब्ध कराया है.
बताया जाता है कि दोनों जालसाज उनके घर पर पहुंचे और बताया कि वे लोग एक कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट से हैं. दीपक शर्मा का परिवार उन दोनों की बातों में आ गया और गहना को साफ करने के लिए दे दिया. इसके बाद दोनों मौका पा कर गहना व अंगूठी लेकर फरार हो गये. इसी तरह की एक घटना को उन दोनों जालसाजों ने बुद्धा कॉलाेनी इलाके में देने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >