पूर्व सैनिक से लक्की ड्रॉ के नाम पर 82 हजार ठगे

दानापुर : लक्की ड्रॉ में टाटा सफारी कार जीतने का लालच देकर ठगों ने पूर्व सैनिक से 82 हजार एक सौ रुपये ठग लिये. इस संबंध में पूर्व सैनिक राजेंद्र प्रसाद ने स्थानीय थाने में ऑन शॉप 18 कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ सचिवालय कॉलोनी, […]

दानापुर : लक्की ड्रॉ में टाटा सफारी कार जीतने का लालच देकर ठगों ने पूर्व सैनिक से 82 हजार एक सौ रुपये ठग लिये. इस संबंध में पूर्व सैनिक राजेंद्र प्रसाद ने स्थानीय थाने में ऑन शॉप 18 कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ सचिवालय कॉलोनी, शिव मंदिर रोड निवासी पूर्व सैनिक राजेद्र प्रसाद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पिछले चार सितंबर को ऑन शॉप 18 कंपनी से 999 रुपये में कपड़ा मंगाया था.
उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को एक युवक कपड़े की डिलिवरी देकर चला गया. उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि लक्की ड्रॉ में टाटा सफारी कार या नकद 12 लाख 60 हजार रुपये का आपने इनाम जीता है. ठगों ने यह भी कहा कि सामान खरीदने पर उनका नंबर लक्की ड्रॉ में आया है. उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को फोन आया कि इनाम जीतने के बाद कंपनी में पंजीकरण करने के लिए 6,500 रुपये के महेंद्र मेधावी के खाते में डालें.
रुपये डालते ही ही मैसेज आया कि 25,200 रुपये सिस्टम अधिकारी दीपक के खाते में जमा करायें. उसी दिन पुन: 50,400 रुपये मनी ट्रांसफर दीपक के खाते में कराया. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा इंटर सिटी के नाम पर दीपक कुमार ने 1 लाख 27 हजार रुपये की मांग की. 17 सितंबर को कंपनी के बारे में पता किया तो पता चला कि लक्की ड्रॉ नहीं निकाला गया है.
तब जाकर राजेंद्र को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >