बख्तियारपुर में शर्मनाक घटना
पटना : बख्तियारपुर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस संबंध में परिजनों ने मंगलवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है.
परिजनों ने गांव के ही गुड्डु को आरोपित बनाया है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसने पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह फरार था. महिला थानाध्यक्ष रविरंजना ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने की पुष्टि की. बच्ची की मेडिकल जांच करा दी गयी है.
चॉकलेट का लालच देकर घर से कुछ दूरी पर ले गया: मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी बीच 20 वर्षीय गुड्डु वहां पहुंचा और उसे चॉकलेट का लालच देकर घर से कुछ दूरी पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
बच्ची जब घर पहुंची तो उसके अंत:अंगों से खून का स्राव हो रहा था. इस पर परिजनों को शक हुआ और जब पूछताछ की तो यह जानकारी मिली कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. इसके बाद परिजन तुरंत ही महिला थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करा दी.
बच्ची कहती थी भैया: जिस युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, वह पड़ोसी है. बच्ची उसे भैया कहती थी और इसी जान-पहचान का फायदा उठा कर उसे चॉकलेट खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया.
बच्ची समझ नहीं पायी और उसके साथ घटना को अंजाम दे दिया. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है. इधर, यह पहली घटना नहीं है जब किसी ने अपने होने का विश्वास दिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. अधिकतर दुष्कर्म के मामले में किसी अपने का ही हाथ होने की बात सामने आयी है.
करायी जायेगी डीएनए जांच
इधर, फुलवारीशरीफ के किसान कॉलोनी में स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हुए दुष्कर्म की पीड़िता बच्ची की डीएनए जांच करायी जायेगी. यह व्यवस्था पीएमसीएच में नहीं है. जिसके कारण संभव: है कि उसकी डीएनए जांच करायी जायेगी. बताया जाता है कि प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य के लिए डीएनए जांच करायी जा रही है. इधर, गर्भपात के संबंध में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो पाया है.
