पटना : मोतिहारी निवासी शाश्वत गौतम राहुल गांधी की टीम का हिस्सा बन गये हैं. राहुल गांधी ने उनको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (डाटा एनालिटक्सि विभाग) में राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है. साथ ही उनको बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के सलाहकार समिति का स्थायी निमंत्रित सदस्य भी बनाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली बार किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी में बड़े पद की जिम्मेदारी दी है, जो पूर्व में कांग्रेस के सदस्य नहीं रहे हैं. शाश्वत को सभी राज्यों में पार्टी के बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत बनाना है. प्रचार-प्रसार को भी प्रभावी बनाना है.
वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के बीच में समन्वयन का काम करेंगे. राज्यों में संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे और संगठन को सुदृढ़ करेंंगे. शाश्वत जदयू व आद्री में भी काम कर चुके हैं. बिहार आने से पहले वे अमेरिका के मेरीलैंड राज्य सरकार में नौकरशाह थे. उनकी पढ़ाई अमेरिका के जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से हुई है.
