पटना : इलाज के दौरान हॉस्पिटल में बच्चे की मौत, तोड़फोड़

पटना : शास्त्रीनगर थाने के राजाबाजार इलाके में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान चार साल के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और हॉस्पिटल की खिड़की का शीशा फोड़ दिया. इस दौरान एक परिजन का हाथ भी कट गया. इसके साथ ही हॉस्पिटल कर्मियों व परिजनों के बीच […]

पटना : शास्त्रीनगर थाने के राजाबाजार इलाके में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान चार साल के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और हॉस्पिटल की खिड़की का शीशा फोड़ दिया. इस दौरान एक परिजन का हाथ भी कट गया. इसके साथ ही हॉस्पिटल कर्मियों व परिजनों के बीच झंझट भी हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस पहुंची. हालांकि दोनों में से किसी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी और आपस में समझौता कर लिया. बताया जाता है कि बच्चे को पेट रोग की समस्या थी और शनिवार को उसका ऑपरेशन हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >