12 वर्षो के एनडीए शासन काल में बिहार में एक भी दलित नरसंहार नहीं हुआ : सुशील मोदी

पटना : विद्यापति भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री के जयंती पर कबीर के लोगों द्वारा भजनांजलि कार्यक्रम के अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एससी और एसटी का संसद और विधानमंडल में आरक्षण महात्मा गांधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ राजेंद्र प्रसाद और राजा जी जैसे […]

पटना : विद्यापति भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री के जयंती पर कबीर के लोगों द्वारा भजनांजलि कार्यक्रम के अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एससी और एसटी का संसद और विधानमंडल में आरक्षण महात्मा गांधी, पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ राजेंद्र प्रसाद और राजा जी जैसे लोगों की देन है. अंग्रेजों ने तो दलितों को प्रथम निर्वाचन का अधिकार देकर दलित समाज को हिंदू से अलग करने का षडयंत्र किया था. लेकिन, गांधी और अंबेदकर ने अंग्रेजों के षडयंत्र को विफल कर दिया था.

मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन काल में बथानी टोला(21) लक्ष्मणपुर बाथे(58) मियांपुर(32) हैवसपुर(10) शंकर बीघा(23) नारायणपुर(11) जैसे एक दर्जन सामूहिक नरसंहार हुए थे. मगर, पिछले 12 वर्षों में एनडीए के शासन काल में बिहार में एक भी दलित नरसंहार नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जब प्रोन्नति में आरक्षण को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज किया उस समय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने संविधान में चार संशोधन कर उसको बहाल करने का काम किया.

मोदी ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू की सरकार जहां बीपीएससी और यूपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एससी और एसटी के छात्रों को 50 हजार एवं एक लाख अनुदान दे रही है. वहीं, कल्याण छात्रावास में रहने वाले छात्रों को 15 किलो अनाज प्रति माह मुफ्त और 12 हजार आवासन भत्ता दे रही है. ग्राम परिवहन सेवा के लिए अधिकतम एक लाख अनुदान और उद्योग लगाने के लिए पांच लाख अनुदान और पांच लाख ब्याज मुक्त ऋण एससी और एसटी युवकों को दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >