पटना : एएन कॉलेज में 24 से इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम

पटना : एएन कॉलेज में 24 सितंबर से पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत होगी. पांच दिवसीय इस इंस्पायर इंटर्नशिप का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी करेंगे. साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ एके घोष और डॉ एए नाटू होंगे. अध्यक्षता पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो गुलाब चंद राम जायसवाल करेंगे. इसकी जानकारी बुधवार को […]

पटना : एएन कॉलेज में 24 सितंबर से पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत होगी. पांच दिवसीय इस इंस्पायर इंटर्नशिप का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी करेंगे. साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ एके घोष और डॉ एए नाटू होंगे. अध्यक्षता पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो गुलाब चंद राम जायसवाल करेंगे. इसकी जानकारी बुधवार को एएन कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉलेज के प्राचार्य प्रो एसपी शाही, इंस्पायर प्रोग्राम के को-ऑर्डिनेटर डॉ सुभाष प्रसाद सिंह ने दी.
प्राचार्य प्रो एसपी शाही ने कहा कि कॉलेज में 24 से 28 सितंबर तक यह प्रोग्राम चलेगा. इसमें पूरे बिहार के 150 स्टूडेंट्स शामिल होंगे. सभी साइंस के रहेंगे. पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रोग्राम में देश के नामचीन साइंटिस्ट शामिल होंगे. इसमें प्रो विजय अवदेश सिंह, प्रो एए नाटू, डॉ जेएस पांडेय, डॉ अरविंद कुमार, डॉ डीपी, डॉ जीएस सोधी, डॉ हेमंत पांडेय, डॉ शक्ति विनय शुक्ला मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर डॉ सुभाष प्रसाद सिंह ने कहा कि इसमें सिमुलतला के 50 स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इसके साथ विभिन्न स्कूल के टॉपर बच्चे इसमें शामिल हो रहे हैं. इन सभी को साइंस की नयी-नयी जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >