पटना : घोसवरी ब्लॉक का नाजिर गायब, जयनगर में मिली लोकेशन

पटना : घोसवरी ब्लॉक के नाजिर राकेश कुमार सिंह 13 सितंबर से गायब हैं. वे घर से अपने कार्यालय के लिए निकले और फिर वापस नहीं लाैटे. इसके बाद राकेश सिंह के बेटे राजा कुमार ने घटना की जानकारी अगमकुआं थाना पुलिस को दी है. राकेश सिंह भूतनाथ रोड में अपने परिवार के साथ रहते […]

पटना : घोसवरी ब्लॉक के नाजिर राकेश कुमार सिंह 13 सितंबर से गायब हैं. वे घर से अपने कार्यालय के लिए निकले और फिर वापस नहीं लाैटे. इसके बाद राकेश सिंह के बेटे राजा कुमार ने घटना की जानकारी अगमकुआं थाना पुलिस को दी है. राकेश सिंह भूतनाथ रोड में अपने परिवार के साथ रहते हैं.
उन्होंने अपने मोबाइल फोन से एक मैसेज परिजनों को भेजा कि उन्हें कोई उठा के कोडरमा ले गया है और उन्हें मार देगा.परिजन अगमकुआं थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और राकेश सिंह की बरामदगी की गुहार लगायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >