मसौढ़ी : कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मसौढ़ी : मुहर्रम व दशहरा को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस मौके पर एसडीओ ने मुहर्रम व दशहरा के मौके पर लोगों से विधि -व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की. एसडीओ ने कहा कि विधि -व्यवस्था के संधारण में […]

मसौढ़ी : मुहर्रम व दशहरा को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस मौके पर एसडीओ ने मुहर्रम व दशहरा के मौके पर लोगों से विधि -व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की. एसडीओ ने कहा कि विधि -व्यवस्था के संधारण में अड़चन पैदा करने का प्रयास करनेवालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने थानाध्यक्ष शंभु यादव को ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया.
मौके पर एसडीपीओ सोनू कुमार राय ने कहा कि मुहर्रम के ताजिया जुलूस व दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन पर विभिन्न जगहों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहेगा. बैठक का संचालन प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर ने किया. मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक : खगौल. मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर खगौल थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई.
इसमें जनप्रतिनिधि,पार्षद व प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए. मौके पर मो अब्दुल इबनुल हसन, केके झा,राजेश राय,नवाब आलम, विश्वामित्र उपाध्याय,अविनाश कुमार पिंटू,दीपक पासवान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >