पटना : एनओयू में 30 से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

पटना : नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी (एनओयू) में इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी. इस पर नौ नये कोर्सों में पढ़ाई भी शुरू होगी. कुलसचिव डॉ एसपी सिन्हा ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रॉस्पेक्टस आदि अपडेट हो चुका है. […]

पटना : नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी (एनओयू) में इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी. इस पर नौ नये कोर्सों में पढ़ाई भी शुरू होगी. कुलसचिव डॉ एसपी सिन्हा ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रॉस्पेक्टस आदि अपडेट हो चुका है. एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे.
इन विषयों में शुरू होगी पढ़ाई : योग में बीए और बीएससी, उर्दू ऑनर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट में एमए और एमएससी, मास्टर इन सोशल वर्क, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट तथा पत्रकारिता में इंटर की पढ़ाई प्रारंभ होगी.
योग में बीए करने वाले को सब्सिडियरी में कला तथा बीएससी के लिए साइंस के विषय रखने होंगे. कुलसचिव ने बताया कि मुख्यालय के साथ-साथ सभी स्टडी सेंटर में एडमिशन के लिए काउंटर संचालित किये जायेंगे. बिस्कोमान भवन स्थित मुख्यालय में एडमिशन के लिए 100 काउंटर बनाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >