पटना : पिन पूछ पैसे निकालने में पुलिस ने अपराधियों की पहचान की

पटना : पत्रकार नगर थाने के केंद्रीय विद्यालय के समीप एक सितंबर की रात को बीच सड़क पर अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर अांबेडकर डेंटल कॉलेज के डॉक्टर निशांत कुमार से एटीएम का पिन कोड पूछ कर 89 हजार रुपये निकाल लिये थे. इस मामले में पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली […]

पटना : पत्रकार नगर थाने के केंद्रीय विद्यालय के समीप एक सितंबर की रात को बीच सड़क पर अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर अांबेडकर डेंटल कॉलेज के डॉक्टर निशांत कुमार से एटीएम का पिन कोड पूछ कर 89 हजार रुपये निकाल लिये थे. इस मामले में पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है.
इन अपराधियों ने डॉक्टर से एटीएम का पिन कोड जानने के बाद पत्रकार नगर इलाके के ही एक एटीएम से 40 हजार निकाले थे और 49 हजार की ऑनलाइन खरीदारी कर ली थी.
इस मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगाला, तो दो अपराधियों की तस्वीर सामने आ गयी, जो पैसे निकाल रहे थे. अब पुलिस उन अपराधियों के संबंध में जानकारी ले चुकी है और वे दोनों पत्रकार नगर इलाके के ही रहने वाले है. पुलिस ने उन दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वे फरार थे. सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने बुधवार की देर रात एक अपराधी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >