पटना : नये प्रमंडलीय आयुक्त रॉबर्ट एल चोंग्थू ने शुक्रवार की शाम को अपना कार्यभार संभाल लिया. निवर्तमान आयुक्त आनंद किशोर की विदाई समारोह के मौके पर उन्होंने कहा कि विदाई कार्यक्रम को देख कर यह अनुभव हो रहा है कि यहां के पदाधिकारी व कर्मी सक्षम हैं. यहां की कार्य संस्कृति बहुत अच्छी है. उन्होंने कहा कि आनंद किशोर की ओर से शुरू किये गये कार्यों को आगे भी जारी रखा जायेगा. मुझे उम्मीद है कि इसमें कार्यालय के कर्मियों व अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यालय का काम टीम वर्क का है. सभी को अपनी भूमिका समझ कर काम करना है.
नये कमिश्नर ने संभाला पदभार
पटना : नये प्रमंडलीय आयुक्त रॉबर्ट एल चोंग्थू ने शुक्रवार की शाम को अपना कार्यभार संभाल लिया. निवर्तमान आयुक्त आनंद किशोर की विदाई समारोह के मौके पर उन्होंने कहा कि विदाई कार्यक्रम को देख कर यह अनुभव हो रहा है कि यहां के पदाधिकारी व कर्मी सक्षम हैं. यहां की कार्य संस्कृति बहुत अच्छी है. […]
