पटना सिटी : खाजेकलां पानी टंकी में सोमवार को पटना सिटी व्यापार मंडल व प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरिंग ट्रेडिंग एसोसिएशन की बैठक हुई. इसमें 50 माइक्रोन से ज्यादा के कैरी बैग निर्माण का संकल्प दोहराया गया.
बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाले कैरी बैग के निर्माण में प्रतिबंध लगाने वाले बयान का स्वागत किया गया. उपस्थित लोगों ने दोहराया कि गुजरात समेत कई प्रदेशों में इस प्रकार के कैरी बैग पर प्रतिबंध नहीं है. ऐसे में वे रोक के खिलाफ में न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप सिंह यादव ने की. संचालन दिलीप कुमार ने किया.
