पटना : अटल जी का अस्थि कलश यात्रा आज सुबह करीब नौ बजे BJP कार्यालय से रवाना हुआ. इस दौरान BJP कार्यालय में बउ़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही. इन रथों के प्रस्थान के लिए रूट मैप तैयार कर लिया गया है. इन सभी 11 रथों पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में 11 टीमें सवार होंगी. विदित हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर दिल्ली से पटना पहुंचे थे. जिसके बाद अस्थि कलश को पार्टी प्रदेश मुख्यालय ले जाया गया. जहां, पार्टी कार्यालय में लोग अस्थि कलश दर्शन एवं नमन करने के लिए रखा गया था.
अटल जी के अस्थि कलश को ले जाने के लिए विशेष रथ तैयार किये गये थे. जिस पर अटल जी की तस्वीर के साथ साथ उनकी कवितायें लिखी हुई है. पार्टी 23, 24 और 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में उनका अस्थि अवशेष नदियों में विसर्जित करेगी. स्वर्गीय अटल जी के अस्थि अवशेष को तीन दिनों तक बिहार की सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया जायेगा.
ये है रूट
पहला रूट – नवादा, हिसुआ, वजीरगंज, मानपुर, आजादपार्क, गया में विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं गिरिराज सिंह, हरी मांझी, कृष्णा कुमार सिंह, ऋतु राज सिन्हा, राजीव रंजन, शिवेश राम, अनिल सिंह, अभय गिरी.
दूसरा रूट – आरा, गडहनी, चरपोखरी, पीरो, विक्रमगंज, नटवार, दिनारा, सासाराम, मोहनिया, रामगढ, चौसा, राजपुर, बक्सर में विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं अश्विनी कुमार चौबे, आर के सिंह, ब्रज किशोर बिन्द, गोपाल नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, छेदी पासवान, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, मती सुखदा पाण्डेय, रामेश्वर चौरसिया, संजय सिंह टाइगर, प्रो० राजेंद्र गुप्ता, निवेदिता सिंह, राजेश्वर राज, ओम प्रकाश भुवन.
तीसरा रूट – पटना, फुलवारी, वाल्मी, भुसौला, खगौल, दानापुर, मनेर, बिहटा, महाबलिपुर, पालीगंज, दुल्हिन बाजार, विक्रम, नौबतपुर, मसौढ़ी, धनरुआ, नदवा, पुनपुन घाट पर विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं सुशील कुमार मोदी, राम कृपाल यादव, आशा सिन्हा, रामजन्म शर्मा, अनिल कुमार, अजित चौधरी, निखिल आनंद, उषा विद्यार्थी, कान्त निराला, अमृता भूषण, राकेश तिवारी.
चौथा रूट – अरवल, दाउद नगर, गोह, रफीगंज, मदनपुर, औरंगाबाद, देव, अम्बा, नवीनगर, बारुण, डिहरी सोन नदी में विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं गोपाल नारायण सिंह, अवधेश नारायण सिंह, सुशील कुमार सिंह, अनिल शर्मा, क्षितिज मोहन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अभय गिरी, रामाधार सिंह, मनोज शर्मा, राजन सिंह, चितरंजन कुमार, संतोष सिंह, सत्यनारायण यादव.
पांचवां रूट – फतुह, खुशरूपुर, बखित्यारपुर ,शहर, हरनौत, बिन्द, बरबीघा, शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, नवीनगर, तेतरहट, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, मिदनी चौक, मुंगेर में विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं प्रेम कुमार, राधा मोहन शर्मा, पिंकी कुशवाहा, प्रेम रंजन पटेल, अचल सिन्हा, प्रकाश भगत, रामानंद झा, विकाश सिंह, संजीव क्षत्रिय, रविन्द्र चरण यादव, अजय प्रताप सिंह.
छठा रूट – नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया (आर एम साह चौक), रौतारा (कटिहार), मिरचाई बाड़ी, बस्तौल, सनौली, झाऊआ (कटिहार) महानंदा नदी में कलश विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, उदय प्रताप सिंह, निखिल चौधरी, दिलीप जयसवाल, मुन्ना चौधरी, विजय खेमका, प्रदीप सिंह, तारकिशोर प्रसाद, विजय खेमका, मंचन केशरी, विजय मंडल, अशोक अग्रवाल, सिकंदर सिंह, चन्द्र भूषण ठाकुर, अलोक भगत.
सातवां रूट – बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, सफियासराय (मुंगेर), सुल्तानगंज, बेलहर, कटोरिया, बांका, खुशिया, अमरपुर, भागलपुर शहर भ्रमण, कलश विसर्जन नवगछिया गंगा घाट. यात्रा सहभागी हैं रामनारायण मंडल, सैयद सहनावाज़ हुसैन, पुतुल सिंह, सम्राट चौधरी, कृष्ण मोहन सिंह, कुमार प्रणय, एन के यादव, इ० शैलेन्द्र, अनिल कुमार यादव, अमन पासवान, अर्जित चौधरी, मनोज यादव, लालन पासवान, मृणाल शेखर.
आठवां रूट ए – अनजानपीर, लालगंज (घटारो), बेदौली चौक, वैशाली ब्लॉक, सरैया, मरवन, पताही, भागवानपुर, जीरो माईल, झपहा, खनुआ, कतौन्झा, बागमती नदी में अस्थि विसर्जन.
रूट बी – रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी, गोयनका कॉलेज, बाजपट्टी, पुपरी, बेनीपट्टी, रहिका, मधुबनी, बिरौल, निर्मली (सुपौल), पिपरा, सिघेश्वर (मधेपुरा), सहरसा कोशी बलुआ में विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं नन्द किशोर यादव, सुरेश शर्मा, राजेश वर्मा, अजय निषाद, सजल झा, रविन्द्र चरण यादव.
नौंवां रूट ए – गोविन्दचक, नयाँ गाँव, शीतलपुर, आमी, नगरपालिका चौक, भगवान बाज़ार, रिविलगंज, सिमरिया, मांझी घाघरा नदी में अस्थि विसर्जन.
रूट बी- एकमा, रसलपुर, दरौन्धा, बबुनिया मोड़, बरहरिया मोड़, मीरगंज, थावे, गोपालगंज (आंबेडकर चौक), महमदपुर, डुमरिया घाट में अस्थि विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं मंगल पाण्डेय, राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, ओम प्रकाश यादव, जनक चमार, विनय कुमार सिंह, मिथिलेश तिवारी, रूप नारायण मेहता, ब्रजेश रमण.
दसवां रूट – तेतरिया, चकिया, कल्याणपुर, केसरिया, बेलवा, पिपरा कोठी, छतौनी चौक, गाँधी काम्प्लेक्स, कचहरी चौक, तुरकौलिया, गोविंदपुर, अरेराज, हरिसिधि, सुगौली, रक्सौल, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, रामनगर, लौरिया, बगहा, गंडक नदी में अस्थि विसर्जन. यात्रा सहभागी हैं राधा मोहन सिंह, डॉ संजय जायसवाल, सतीश चन्द्र दुबे, प्रमोद कुमार, राणा रंधीर सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, डॉ० लालबाबू प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, संजीव सिंह.
