लालजी टंडन पहुंचे पटना आज लेंगे बिहार के 39 वें राज्यपाल के रूप में शपथ

पटना : लालजी टंडन गुरुवार को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे. राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे. उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मुकेश आर शाह राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे. लालजी टंडन बिहार के 39वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ लेडी गवर्नर कृष्णा टंडन, […]

पटना : लालजी टंडन गुरुवार को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे. राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे. उन्हें पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मुकेश आर शाह राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे.
लालजी टंडन बिहार के 39वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ लेडी गवर्नर कृष्णा टंडन, उनके पुत्र व उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन तथा अन्य पारिवारिक जन पधारे हैं. ये सभी कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इधर निवर्तमान राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त राज्यपाल सत्यपाल मलिक बुधवार को यहां से विदा हो गये.
इससे पूर्व पटना पहुंचने पर लालजी टंडन का रेप कार्पेट स्वागत हुआ. हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.
टंडन यूपी सरकार के विशेष विमान से पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस, मेयर सीता साहू सहित मंत्रिमंडल के कई अन्य मंत्री और नेताओं ने स्वागत किया.
लालजी टंडन से डिप्टी सीएम ने की मुलाकात
पटना. बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लालजी टंडन से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने राजभवन पहुंच कर शिष्टाचार मुलाकात की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >