पटना : तेजस्वी यादव बताएं, बिहिया में चीरहरण का जिम्मेदार कौशल यादव कौन है : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अंतरात्मा से बताएं कि आरा के बिहिया की घटना के पीछे किसकी साजिश है. कौशल किशोर यादव कौन है? कौशल किस दल से ताल्लुक रखता है? इसको लेकर तेजस्वी की अंतरात्मा क्यों नहीं जागी? सत्ता या […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अंतरात्मा से बताएं कि आरा के बिहिया की घटना के पीछे किसकी साजिश है. कौशल किशोर यादव कौन है? कौशल किस दल से ताल्लुक रखता है? इसको लेकर तेजस्वी की अंतरात्मा क्यों नहीं जागी? सत्ता या विपक्ष में बैठने से किसी के स्वभाव में अंतर नहीं होता.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने इस घटना के दोषियों की पहचान कर ली है. चीरहरण के लिए जिम्मेदार दुशासन कौरवों की किस सेना का सिपाही है. यह जल्द सामने आ जायेगा. बिहार की कानून व्यवस्था ही है कि इस मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
तेजस्वी यह जान लें कि बिहिया मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है. इसमें एक दारोगा भी शामिल है. राजद 15 साल तक सत्ता में रहकर तो बिहार को बदनाम कर चुका है. अब सत्ता हासिल करने की व्यग्रता में फिर से बिहार को बदनाम करने का खेल किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >