पटना जंक्शन पर ‘गंगा एप’ को नहीं मिल रहे पैसेंजर

पटना : 2 अगस्त को पटना जंक्शन पर गंगा एप के माध्यम से प्रीपेड ऑटो और टैक्सी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई. इसके अंतर्गत 40 ऑटो रजिस्टर्ड हुए पर उनको ऑनलाइन पैसेंंजर नहीं मिल रहे हैं. सेवा के शुरुआत के 15 दिनों बाद भी स्थिति है कि एक दिन में केवल 12-14 ऑनलाइन बुकिंग ही […]

पटना : 2 अगस्त को पटना जंक्शन पर गंगा एप के माध्यम से प्रीपेड ऑटो और टैक्सी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई. इसके अंतर्गत 40 ऑटो रजिस्टर्ड हुए पर उनको ऑनलाइन पैसेंंजर नहीं मिल रहे हैं. सेवा के शुरुआत के 15 दिनों बाद भी स्थिति है कि एक दिन में केवल 12-14 ऑनलाइन बुकिंग ही हो रही है. इसके कारण इससे जुड़े ऑटो चालकों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है. उनमें से केवल दो-चार ही अब सक्रिय रह रहे हैं और उद्घाटन के 15 दिनोंं के भीतर ही ऑनलाइन ऑटो सेवा बंद होने के कगार पर पहुंच गयी है.

ऑफलाइन ऑटो सेवा से विवाद पड़ रहा महंगा : पटना जंक्शन पर ऑनलाइन गंगा एप की बदहाली की वजह पहले से चल रहे ऑफलाइन प्रीपेड ऑटो सेवा से विवाद है. पहले से प्रीपेड सेवा दे रहे ऑटो चालक गंगा एप द्वारा ऑफलाइन सेवा देने का विरोध कर रहे हैं और उनको केवल ऑनलाइन सेवा का अधिकार होने की बात कह रहे हैं. उनके पुरजोर विरोध के कारण ऑफलाइन आॅटो बुक नहीं हो पा रहा है और ऑनलाइन बुकिंग पर्याप्त संख्या में आ नहीं रही है. इसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है.
दानापुर और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ऑफलाइन सेवा का विरोध नहीं हो रहा है, इसलिए वहां गंगा एप की सेवा तुलनात्मक रूप में अधिक बेहतर ढंग से चल रही है. गंगा एप से जुड़े ऑटो यूनियन नेता नवीन मिश्रा ने कहा कि वे जल्द ही डीआरएम और सीनियर डीसीएम से मांग करेंगे कि पटना जंक्शन पर भी उनको ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा दी जाये, अन्यथा कम ऑनलाइन बुकिंग के कारण सेवा को अधिक समय तक जारी रखना मुश्किल होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >