पटना : उफनती गंगा में चला सर्च अभियान

नेवी व एनडीआरएफ की टीम ने 14 वां दिन की तलाशी पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु की पाया संख्या 38 से गंगा में गिरी स्कॉर्पियो की तलाश में नेवी का आठ सदस्यीय दल, उत्तराखंड से आयी पांच सदस्यीय टीम व एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को गंगा में स्वीपिंग प्रणाली व सोनार सिस्टम से […]

नेवी व एनडीआरएफ की टीम ने 14 वां दिन की तलाशी
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु की पाया संख्या 38 से गंगा में गिरी स्कॉर्पियो की तलाश में नेवी का आठ सदस्यीय दल, उत्तराखंड से आयी पांच सदस्यीय टीम व एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को गंगा में स्वीपिंग प्रणाली व सोनार सिस्टम से तलाशी की. घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी एक्सपर्ट व नेवी की टीम के हाथ खाली है. नेवी की विशाखापटनम से लेफ्टिनेंट एसके सिंह की अगुवाई में पहुंची आठ सदस्यीय टीम के साथ एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंड अवनीश कुमार शाही, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, राकेश कुमार व उत्तराखंड से आये एक्सपर्ट की टीम सर्च अभियान में शामिल हुई.
जिसकी निगरानी डिप्टी कमांडेंड कुमार बालाचंद्र रख रहे थे. टीम ने घटना स्थल पाया संख्या 38 से लेकर गंगा में सर्च आॅपरेशन चलाया. दरअसल पानी में अत्यधिक करेंट होने, मटमैला व गंदा होने की स्थिति में अंदर की सिस्टम कार्य ठीक से नहीं कर पा रही है. दूसरी ओर लापता आदर्श के पिता डॉ विपिन कुमार सिंह को ढाढ़स बंधवाने के लिए केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ने हर संभव सहयोग की बात परिजनों को कही. उनके साथ समाजसेवी अजय यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता चंदमणि कुमार मणि भी थे.
बताते चलें कि बीते 31 जुलाई की सुबह लगभग सवा पांच बजे हाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सेतु की पाया संख्या 38 के पास कट प्वाइंट के समीप लोहे की रेलिंग को तोड़ती हुई उफनती गंगा में गिर गयी थी. घटना के दिन से लगातार रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है.
दूसर ओर कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी कंकड़बाग में रहने वाले सर्जिकल आइटम के कारोबारी डॉ विपिन कुमार सिंह का पंद्रह वर्षीय पुत्र आदर्श स्कॉर्पियो के साथ घटना के दिन 31 जुलाई को ही सुबह साढ़े तीन बजे से स्कॉर्पियो के साथ लापता है. लापता आदर्श के गुमशुदगी का मामला कंकड़बाग थाने में परजिनों की ओर से दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >