पटना : अब तो नीतीश कुमार को इस्तीफा दे ही देना चाहिए : शिवानंद तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है. उन्होंने कहा है कि अब तो नीतीश कुमार को इस्तीफा दे ही देना चाहिए. सीएम बालिका गृह मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं. […]

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है. उन्होंने कहा है कि अब तो नीतीश कुमार को इस्तीफा दे ही देना चाहिए. सीएम बालिका गृह मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं. शेल्टर होम में रहने वाली बेटियां सरकार की छाया में थीं. इस तरह से वह नीतीश कुमार की बेटियां हुईं.
राजद के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उच्चतम न्यायालय ने बिहार सरकार पर टिप्पणी की है ऐसी स्थिति में सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. नीतीश सरकार में 2013 में ब्रजेश ठाकुर की संस्था को नौ जगहों पर बालिका गृह चलाने का आदेश मिला. इसकी जांच होनी चाहिए. तिवारी ने कहा कि ब्रजेश ठाकुर के अखबार को सरकारी विज्ञापन मिलने की जांच होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >