पटना : बेनामी संपत्ति मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष बयानबाजी कर रहा : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य सरकार की सिफारिश पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच सीबीआई कर रही है. हाईकोर्ट इसकी मानीटरिंग कर रहा है. इस मामले में रोज कोई न कोई कार्रवाई हो रही है. मुख्य आरोपित के बैंक खाते सील किये गये. सरकार स्पीडी ट्रायल […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य सरकार की सिफारिश पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच सीबीआई कर रही है. हाईकोर्ट इसकी मानीटरिंग कर रहा है. इस मामले में रोज कोई न कोई कार्रवाई हो रही है. मुख्य आरोपित के बैंक खाते सील किये गये. सरकार स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सजा दिलाने को प्रतिबद्ध है. विपक्ष बेनामी संपत्ति मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए बयानबाजी कर रहा है.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा है कि जब एनडीए सरकार ने पहली बार किसी महिला को रक्षा मंत्री बनाया, तब राहुल गांधी उनका स्वागत करने के बजाय राफेल विमान सौदे में धांधली का निराधार मुद्दा उठा कर उन्हें बदनाम करने लगे. भाजपा को महिला विरोधी बताने वालों को लोकसभा अध्यक्ष, विदेश मंत्री और कपड़ा मंत्री का पद संभालने वाली सम्मानित महिलाएं दिखायी नहीं देतीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >