बरामदगी के लिए परिजनों का प्रदर्शन

अनुमंडल कार्यालय का किया घेराव पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी बबलू कुमार की 15 वर्षीया पुत्री बीते 19 जुलाई से लापता है. बहन की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इसके बाद भी लापता किशोरी का कुछ अता पता नहीं चल सका है. मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर […]

अनुमंडल कार्यालय का किया घेराव
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी बबलू कुमार की 15 वर्षीया पुत्री बीते 19 जुलाई से लापता है. बहन की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
इसके बाद भी लापता किशोरी का कुछ अता पता नहीं चल सका है. मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में लापता किशोरी के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल लोग पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगा रहे थे. विरोध प्रदर्शन के उपरांत परिजनों ने लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा.
दरअसल बहन शिवानी कुमारी की ओर से दर्ज कराये गये मामले में पुलिस को बताया गया है कि सरकारी मध्य विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी बहन को मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के काठ पुल निवासी सन्नी कमार नामक युवक साजिश के तहत बहला-फुसला कर ले गया है. बहन जाते समय घर से जमीन बिक्री में मिले सात लाख रुपये, मां के लगभग ढाई लाख रुपये के गहने व उसकी शादी के लिए खरीदे गये गहने को लेकर चली गयी है.
पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर परिजन बीते 27 जुलाई को एसडीओ राजेश रोशन से मिल कर गायब किशोरी को खोजने, गायब रुपये व गहने को बरामद कराने की गुहार लगायी थी. इसके बाद भी जब सार्थक पहल पुलिस की ओर से नहीं की गयी, तो मंगलवार को परिजनों के सब्र का बांध टूट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >