पटना : समारोह में वित्तीय अनियमितता पर अधिवक्ता कर सकते हैं आंदोलन

पटना : पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किये गये शताब्दी समारोह और उसके आयोजन की व्यवस्था में हुए वित्तीय अनियमितता पर एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी जांच की मांग की थी. अधिवक्ताओं ने कहा की अगर इस मामले की जांच जल्द शुरू […]

पटना : पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किये गये शताब्दी समारोह और उसके आयोजन की व्यवस्था में हुए वित्तीय अनियमितता पर एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी जांच की मांग की थी.
अधिवक्ताओं ने कहा की अगर इस मामले की जांच जल्द शुरू नहीं की गयी तो हाईकोर्ट के अधिवक्ता इसके लिए आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे. एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की मांग पर इस पूरे मामले की जांच के लिए एक चार सदस्य समिति का गठन कर दिया गया.गठित कमेटी द्वारा महीनों बीत जाने के बाद भी जांच का कार्य अभी तक शुरू नहीं करने पर अधिवक्ताओं में रोश है.
एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जय शंकर प्रसाद और शिखा राय ने कहा कि अगर जांच कमेटी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जल्द नहीं करती है तो एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता इसके लिए आंदोलन भी करने को बाध्य हो जायेंगे.मालूम हो कि पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन का शताब्दी समारोह 18 मई को मनाया गया था. इस समारोह में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता बरते जाने की मिली शिकायत के बाद चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था.
जांच कमेटी में वरीय अधिवक्ता चितरंजन सिंह के साथ वरीय अधिवक्ता हेमेंद्र प्रसाद सिंह राजेंद्र नारायण और अधिवक्ता रंजना पाठक को शामिल किया गया था. कमेटी को अपनी जांच कर 10 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट जमा करनी थी, लेकिन अभी तक जांच कमेटी द्वारा इस मामले की जांच का कार्य शुरू ही नहीं किया गया है.अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद ने बताया कि अगर जांच जल्द शुरू नहीं की गयी तो इसके लिए आगे की रणनीति बनाते हुए आंदोलन भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >