पटना : पीडब्ल्यूसी ने अलग से बुलाया साक्षात्कार

बीएड नामांकन : राजभवन का आदेश भी बेअसर, दिया गया था सख्त निर्देश लिस्ट में पटना वीमेंस कॉलेज भी शामिल पटना : पटना वीमेंस कॉलेज (पीडब्ल्यूसी) ने बीएड नामांकन के लिए साक्षात्कार का अपना अलग डेट जारी कर दिया है, जबकि राज्यपाल ने बाकायदा नोटिस जारी कर कॉलेज को सख्त लहजे में यह निर्देश दिया […]

बीएड नामांकन : राजभवन का आदेश भी बेअसर, दिया गया था सख्त निर्देश
लिस्ट में पटना वीमेंस कॉलेज भी शामिल
पटना : पटना वीमेंस कॉलेज (पीडब्ल्यूसी) ने बीएड नामांकन के लिए साक्षात्कार का अपना अलग डेट जारी कर दिया है, जबकि राज्यपाल ने बाकायदा नोटिस जारी कर कॉलेज को सख्त लहजे में यह निर्देश दिया था कि बीएड नामांकन मामले में राजभवन द्वारा तय नियमों का पालन करे और बीएड नामांकन के लिए काउंसेलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो.
पर कॉलेज ने राजभवन के आदेश को सिरे से खारिज करते हुए अलग तिथि की घोषणा कर दी है. कॉलेज ने बीएड नामांकन टेस्ट उत्तीर्ण छात्राओं को अलग से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व साक्षात्कार के लिए बुलाया है.
छात्राओं को छह अगस्त को कॉलेज में रिपोर्ट करने को कहा गया, 9 को जारी होगी सूची
कॉलेज की प्राचार्या द्वारा जारी नोटिस में जिन छात्राओं ने राज्य स्तरीय बीएड एंट्रेंस टेस्ट क्वालिफाई किया है वे छह अगस्त को अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करेंगी. वे आईडी प्रुफ, एडमिट कार्ड और पटना वीमेंस कॉलेज के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशनके फॉर्म की कॉपी भी लेकर आयेंगी. मतलब कि उन्हीं छात्राओं को बुलाया गया है जिन्होंने पीडब्ल्यूसी के वेबसाइट पर अप्लाई किया था.
नौ अगस्त को सूची जारी होगा और 11 से 13 अगस्त के बीच साक्षात्कार होगा. फर्स्ट लिस्ट 18 अगस्त को जारी होगा और 24 अगस्त को नामांकन होगा. साक्षात्कार में क्रिस्चन माइनॉरिटी व माइनॉरिटी स्टूडेंट्स को छूट देने की बात कहीं गयी है.
च्वाइस फिलिंग के लिए कॉलेजों की लिस्ट में भी पीडब्ल्यूसी : बीएड नामांकन का को-ऑर्डिनेशन कर रही नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने भी पटना वीमेंस कॉलेज का नाम ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग के लिए डाल दिया है. अब छात्राओं को यह समझ में नहीं आ रहा कि वे कहां काउंसेलिंग में भाग लें. नोडल पदाधिकारी एसपी सिन्हा ने बताया कि वीमेंस कॉलेज का नाम ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग के लिए वेबसाइट पर डाला गया है. जब बीएड की विभागाध्यक्ष उपासना सिंह व प्राचार्या मेरी जेसी से संपर्क किया गया तो दोनों में से किसी ने भी फोन नहीं उठाया.
पहले भी दो बार जारी कर चुका है नोटिस : कॉलेज वेबसाइट पर पहले भी दो बार नामांकन संबंधी नोटिस जारी कर चुका है. अब यह तीसरी बार है जब कॉलेज ने नोटिस निकाला है. इस बार तो राजभवन द्वारा जारी कड़ी चिठ्ठी की भी अवहेलना की है.
राजभवन ने जारी किये थे सख्त निर्देश : 23 जुलाई को जारी नोटिस में राजभवन ने पीडब्ल्यूसी की प्राचार्या को सख्त नोटिस जारी कर कहा था कि पीडब्ल्यूसी को नियमों में किसी तरह की छूट नहीं दी जायेगी.
काउंसेलिंग से जुड़ीं खबरें
प्रोविजनल को लेकर अब भी समस्या :
कुछ विश्वविद्यालयों ने प्रोविजनल दिसंबर, 2018 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है. अब भी कुछ यूनिवर्सिटीज ने ऐसा नहीं किया है. इससे समस्या हो रही है.
आज से होगी च्वाइस फिलिंग : बीएड काउंसेलिंग के लिए देर शाम तक कॉलेजों की सूची नहीं जारी की जा सकी थी. नोडल ऑफिसर एसपी सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार से च्वाइस फिलिंग होगी.
डिस्टेंस के तहत तिथि अब तक जारी नहीं : डिस्टेंस के तहत बीएड नामांकन को लेकर काउंसेलिंग की तिथि अब तक जारी नहीं की गयी है. तिथि जारी नहीं होने से छात्र असमंजस में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >