दूसरी कक्षा के छात्र को बंधक बना चार लोगों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, वीडियो बना किया वायरल

बिहटा : नाबालिग छात्र को बंधक बना चार लोगों ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर उसका वीडियो वायरल कर दिया. पीड़ित के बयान पर बिहटा थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, पीड़ित छात्र का आरोप है कि घटना की शिकायत नेउरा ओपी थाने में की गयी थी, लेकिन कोई […]

बिहटा : नाबालिग छात्र को बंधक बना चार लोगों ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर उसका वीडियो वायरल कर दिया. पीड़ित के बयान पर बिहटा थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, पीड़ित छात्र का आरोप है कि घटना की शिकायत नेउरा ओपी थाने में की गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

जानकारी के अनुसार, बीती 28 जुलाई को बिहटा क्षेत्र नवासी वर्ग दो का नौ वर्षीय छात्र खेल कर घर लौट रहा था, तो रास्ते में मो बीटन, मो मोनू, मो नीकु और सुखल पासवान ने मुंह पर गमछा लपेट कर जबरदस्ती मासूम के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया. मनचलों ने वीडियो बनाकर अपने मित्रों और फेसबुक पर वायरल कर दिया. घटना के बाद छात्र सहम गया और डर से परिजनों को कुछ नहीं बताया. घटना के एक दिन बाद पीड़ित छात्र के बड़े भाई को उसके दोस्त ने वायरल वीडियो देख कर घटना की जानकारी दी. उसके भाई ने थाना और चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >