मिशन 2019 : भाजपा अमित शाह को भेजेगी ग्राउंड रिपोर्ट

राज्य इकाई 15 अगस्त तक सीटों की हकीकत से करा देगी अवगत पटना : भाजपा की प्रदेश इकाई राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजेगी. बताया जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा औपचारिक रूप जदयू से बात करेगी. कुछ […]

राज्य इकाई 15 अगस्त तक सीटों की हकीकत से करा देगी अवगत
पटना : भाजपा की प्रदेश इकाई राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजेगी. बताया जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा औपचारिक रूप जदयू से बात करेगी. कुछ ही दिनों पहले प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं ने एक-एक सीट की समीक्षा की है.
भाजपा का प्रदेश नेतृत्व अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के टास्क को पूरा करने में जुटा है. राज्य की 40 में से 22 सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 31 सीटों पर अपना उम्मीदवार दिया था. 2019 में भाजपा को जदयू के साथ-साथ अपने दो अन्य सहयोगियों लोजपा और रालोसपा का भी ख्याल रखना है. इतना तय है कि भाजपा के लिए जदयू अहम है.
पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास पर जुटे और एक-एक सीट पर चर्चा की. जल्द ही पार्टी के वरीय नेताओं के साथ जिलाध्यक्षों व लोकसभा प्रभारियों की बैठक होगी. उस बैठक में जमीनी हालात और सामाजिक स्थिति का आकलन होगा. हर सीट के लिए चार-पांच संभावित नामों पर भी चर्चा होगी. 15 अगस्त तक राज्य इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी सीटों की जमीनी हकीकत से अवगत करा देगी.
सभी 40 लोकसभा सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट हो रही है तैयार
इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश के प्रमुख नेताओं से बात कर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर जदयू से बात करेगा. ऐसा अनुमान है कि एनडीए में शामिल दलों के बीच कुछ सीटों की अदला-बदली भी हो सकती है. फिलहाल भाजपा नेता इस मुद्दे पर मुंह खोलने से बच रहे हैं. 12 जुलाई को अमित शाह पटना के दौरे पर थे.
इस दौरे में उन्होंने सोशल मीडिया के काम को और आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था. यह भी कहा था कि पार्टी हर बूथ पर स्मार्ट फोन और मोटरसाइकिल का डेटा तैयार करे. बूथ कमेटी का निर्माण जल्द से जल्द हो जाना है. इसके लिए प्रदेश के सह संगठन मंत्री जिलों में जाकर बैठक कर रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले टास्क को पूरा करने में सभी लोग जुट गये हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >