पुलिस ने की बेकसूर युवक की पिटाई

फुलवारीशरीफ पुलिस का कारनामा पटना : पटना पुलिस एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. इस बार फुलवारीशरीफ पुलिस द्वारा एक युवक पर लड़की भगाने का आरोप लगा कर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है. खास बात यह है कि फुलवारीशरीफ पुलिस ने जिस युवक की पिटाई की है वह भी सब […]

फुलवारीशरीफ पुलिस का कारनामा
पटना : पटना पुलिस एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. इस बार फुलवारीशरीफ पुलिस द्वारा एक युवक पर लड़की भगाने का आरोप लगा कर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है. खास बात यह है कि फुलवारीशरीफ पुलिस ने जिस युवक की पिटाई की है वह भी सब इंस्पेक्टर का साला है.
पुलिस की पिटाई से घायल युवक मोबिन (18 वर्ष) फिलहाल पीएमसीएच में इलाजरत है. उसके साथ मारपीट की घटना को 15 जुलाई को फुलवारीशरीफ थाने में पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया.
उस पर लड़की भगाने का आरोप लगा कर फुलवारीशरीफ बाजार से उसे जबरन उठा कर ले गये और फिर थाने में ले जा कर पीटा. इसके बाद जब वह बेकसूर निकला तो उसे छोड़ दिया. मोबिन मूल रूप से नवादा का रहने वाला है. वह एक सप्ताह पहले ही बहन रिजवाना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर आया हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >