पटना : पीएमसीएच में कोबाल्ट मशीन का उद्घाटन आज

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि कैंसर की सिकाई के लिए कोबाल्ट मशीन का उद्घाटन किया जा रहा है. यह उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मंगलवार को करेंगे. जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की पूरी […]

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि कैंसर की सिकाई के लिए कोबाल्ट मशीन का उद्घाटन किया जा रहा है. यह उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मंगलवार को करेंगे.
जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी है. उद्घाटन के दिन से अब रोजाना 45 से 50 कैंसर मरीजों की सिकाई की जायेगी. यह सिकाई पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >