शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध का मामला
फतुहा : थाना क्षेत्र के शिवचक के एक युवक के साथ पंचायती के दौरान पंचों द्वारा तुगलगी फरमान में सरेआम युवक को पीटे जाने और थूक चटवाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार युवक पर गांव की ही शादीशुदा महिला से प्रेम करने का आरोप था. इस बात की जानकारी जब गांव वालों को हुई, तो वह डर से फरार हो गया. वह तीन महीने से फरार था.
तीन दिन पहले ही आया था घर : तीन दिन पूर्व ही वह अपने गांव आया था. जब वह गांव आया, तो लोगों ने पंचायत बुलायी. इसके बाद पंचायत ने शादीशुदा महिला से प्रेम करने पर उसे पांच चप्पल मारने और थूक चटवाने का फरमान जारी किया. फरमान के बाद युवक को पहले चप्पल से पिटाई की गयी, फिर थूक चटवाया गया. इसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस घटना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, पुलिस ने पूछे जाने पर इस प्रकार की घटना की जानकारी से इन्कार किया है.
