फ्लैट का लॉक खोल कर घुसे चोर चार लाख के गहने व सामान उड़ाये

राजीव नगर का मामला : छत पर टहल रही थी फैमिली दरभंगा के रहने वाले मुरारी कुमार चौधरी और उनका परिवार किराये पर फ्लैट लेकर पटना के राजीव नगर में रहता है. मुरारी का ट्रांसफर गोरखपुर में हो चुका है. पिछले दो महीने से वो गोरखपुर में ही रह रहे हैं जबकि पटना में उनकी […]

राजीव नगर का मामला : छत पर टहल रही थी फैमिली
दरभंगा के रहने वाले मुरारी कुमार चौधरी और उनका परिवार किराये पर फ्लैट लेकर पटना के राजीव नगर में रहता है. मुरारी का ट्रांसफर गोरखपुर में हो चुका है. पिछले दो महीने से वो गोरखपुर में ही रह रहे हैं जबकि पटना में उनकी पत्नी ज्योत्सना सिंह, आठ साल का बेटा कर्तव्य और 80 साल की मां रह रहे हैं. मकान के सेकेंड फ्लोर के फ्लैट में परिवार रह रहा है.
बुधवार को फ्लैट का गेट लॉक कर तीनों छत पर टहलने चले गये. शाम सात बजे के बाद जब तीनों नीचे आये तो बेडरूम और उसके अंदर रखी अलमारी व उसके अंदर का लॉकर भी खुला मिला. लॉकर में रखे चार लाख से अधिक की ज्वेलरी, चांदी के दूसरे सामान, बैंक के लॉकर की चाबी और कई कीमती सामान गायब मिले. ज्योत्सना ने अपने पति को कॉल कर जानकारी दी. मुरारी कुमार चौधरी गोरखपुर से पटना आये. रात में ही इन्होंने पुलिस को वारदात की जानकारी दे दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >