गुरुघर चुनाव : सुरक्षा कड़ी, मजिस्ट्रेट तैनात, आज मतदान, पोलिंग पार्टी ने दिया योगदान

पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रबंधक कमेटी के पांच हलकों की वोटिंग शुक्रवार को होगी. इसके लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टी ने एसडीओ कार्यालय में योगदान दिया. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि पोलिंग पार्टी के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी व गश्ती दल के दंडाधिकारी समेत अन्य […]

पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रबंधक कमेटी के पांच हलकों की वोटिंग शुक्रवार को होगी. इसके लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टी ने एसडीओ कार्यालय में योगदान दिया.
एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि पोलिंग पार्टी के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी व गश्ती दल के दंडाधिकारी समेत अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों ने योगदान दिया. इनको निर्वाचन से संबंधित सामग्री उपलब्ध करा दी गयी है. जहां से पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गयी है. चार भवनों में बने सात मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा.पांचों हलकाें के लिए चार भवनों में सात मतदान केंद्र बनाये गये हैं.हलका संख्या एक व तीन में दो-दो केंद्र व उत्तर और दक्षिण बिहार के लिए भी दो केंद्र बनाये गये हैं.
मतदान के बाद तुरंत होगी वोटों की गिनती
एसडीओ ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद मतदान केंद्र पर ही प्राथमिक गणना होगी. इसके बाद शाम को परिणाम घोषित होगा. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल पोलिंग पार्टी के साथ तैनात रहेगा. साथ ही स्टैटिक दंडाधिकारी व पेट्रोलिंग दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
एसडीओ ने बताया कि अगर इपिक कार्ड अर्थात निर्वाचन आयोग का पहचानपत्र नहीं है, तब भी वोटर 16 वैकल्पिक दस्तावेज के आधार पर वोट डाल सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >