रक्सौल-काठमांडू रेल परियोजना में आयेगी तेजी

काठमांडू : बिहार के रक्सौल से लेकर काठमांडू तक बनने वाली रेल लाइन के लिए प्रारंभिक इंजीनियरिंग सह यातायात सर्वेक्षण को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत व नेपाल के बीच सहमति बन गयी है. तिब्बत को काठमांडू से जोड़ने वाली एक रेल लाइन के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करने पर नेपाल व चीन […]

काठमांडू : बिहार के रक्सौल से लेकर काठमांडू तक बनने वाली रेल लाइन के लिए प्रारंभिक इंजीनियरिंग सह यातायात सर्वेक्षण को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत व नेपाल के बीच सहमति बन गयी है. तिब्बत को काठमांडू से जोड़ने वाली एक रेल लाइन के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करने पर नेपाल व चीन के बीच सहमति बनने के कुछ ही हफ्तों के बाद यह फैसला लिया गया है.
दरअसल, नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली की भारत यात्रा के दौरान काठमांडू-रक्सौल को रेल लाइन से जोड़ने के लिए नेपाल व भारत के बीच सहमति बनी थी. नेपाल की ओर से भौतिक आधारभूत संरचना व परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव केशब कुमार शर्मा और भारत के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (डीपीए -III) नमगया खामपा ने बैठक में हिस्सा लिया.
जयनगर से जनकपुर- कुर्था रेल सेवा जल्द : रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन के अलावा नेपाल और भारत के बीच सीमा के आर-पार पांच रेल लाइनों का निर्माण कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है. इसमें एक रेल लाइन जयनगर से जनकपुर- कुर्था के बीच एक साल के अंदर शुरू हो जायेगी.
जोगबनी से बिराटनगर कस्टम यार्ड अक्तूबर तक : काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक बैठक के दौरान दोनों देश ठोस प्रयास करने और सभी मुद्दों का फौरन हल करने पर सहमत हुए हैं. जयनगर से जनकपुर – कुर्था के बीच और जोगबनी से बिराटनगर कस्टम यार्ड के बीच रेल सेवा अक्तूबर, 2018 तक पूरी करने का लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >