बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 879 हुई

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नये मामले आने के बाद सूबे में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 879 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया है कि पटना में 17, खगड़िया, पश्चिम चंपारण एवं जहानाबाद में 16-16, रोहतास में 13, नालंदा में 12, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, गोपालगंज, औरंगाबाद सारण, नवादा, शेखपुरा एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा बांका, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार, भोजपुर, मुंगेर, जमुई एवं लखीसराय में एक-एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

उन्होंने बताया कि इन सभी मरीजों के संपर्क आये लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. मालूम हो कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मुंगेर, पटना, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक-एक यानी कुल छह मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार के सभी 38 जिले अब कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 116 में सामने आये हैं. इसके बाद पटना में 80, रोहतास में 72, नालंदा में 63, बक्सर में 56, बेगूसराय में 40, सिवान में 34, कैमूर में 32, मधुबनी में 30, पश्चिम चंपारण एवं खगडिया में 27-27, भागलपुर में 26, गोपालगंज में 22, जहानाबाद में 21, भोजपुर में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद एवं नवादा में 15-15, पूर्वी चंपारण में 14, कटिहार, मुजफ्फरपुर एवं अरवल में 12-12, समस्तीपुर में 11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में नौ-नौ, गया में आठ, सीतामढ़ी एवं बांका में सात-सात, लखीसराय एवं सुपौल में पांच-पांच, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक मामला सामने आया है. बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 37430 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 383 मरीज ठीक हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >