स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव दें राजद के 15 सालों का हिसाब : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद गुरुवार को 22वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के 15 साल तक बिहार में शासन की उपलब्धियों का हिसाब दें. राजद सामाजिक न्याय के […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद गुरुवार को 22वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव राजद के 15 साल तक बिहार में शासन की उपलब्धियों का हिसाब दें. राजद सामाजिक न्याय के नारे पर इतने सालों तक सत्ता पर काबिज रहा. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी आंकड़ों के साथ बिहार की जनता को यह बताएं कि आखिर 15 साल के शासनकाल में बिहार का कितना विकास हुआ? सामाजिक न्याय वाली सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया? राज्य के आर्थिक-सामाजिक संरचना में कितनी बेहतरी आयी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >