पटना : रेरा वसूलेगा रियल इस्टेट एजेंट से चार सौ फीसदी विलंब शुल्क

डॉक्टर पर यौनशोषण की प्राथमिकी दर्ज हाजीपुर/पटना : औद्योगिक थाने में मंगलवार को पटना के एक चिकित्सक के खिलाफ यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने पेशे से एएनएम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में शादी का झांसा देकर बीते तीन साल से शारीरिक संबंध स्थापित करने और […]

डॉक्टर पर यौनशोषण की प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर/पटना : औद्योगिक थाने में मंगलवार को पटना के एक चिकित्सक के खिलाफ यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने पेशे से एएनएम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में शादी का झांसा देकर बीते तीन साल से शारीरिक संबंध स्थापित करने और शादी का दबाव बनाने पर मोबाइल छीनने तथा जान मारने की नीयत से चलती वाहन से धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया गया है.
जानकारी के अनुसार तीन साल पहले मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में एएनएम की ट्रेनिंग के दौरान पीड़िता को राजापाकर थाना क्षेत्र के रहने वाले एस मिश्रा नामक डॉक्टर से परिचय हुआ था. आरोप है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >