फुलवारीशरीफ : बहन व पति ने गर्भवती को पीट कर मार डाला

फुलवारीशरीफ : राजधानी पटना से रविवार की सुबह सनसनीखेज खबर मिली. सात माह पहले ब्याही गयी और पांच माह की गर्भवती विवाहिता निशु देवी को पति के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ा. पति और बड़ी बहन ने ही मिल कर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. लाश को जलाने के लिये फतुहा घाट […]

फुलवारीशरीफ : राजधानी पटना से रविवार की सुबह सनसनीखेज खबर मिली. सात माह पहले ब्याही गयी और पांच माह की गर्भवती विवाहिता निशु देवी को पति के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ा. पति और बड़ी बहन ने ही मिल कर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. लाश को जलाने के लिये फतुहा घाट ले गये थे. जहां से पुलिस ने लाश बरामद कर ली.
पुलिस ने मृतका के पति राहुल सिंह और मृतका की बहन लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका गर्भवती निशु देवी के शरीर पर उभरे चोटों के निशान उस पर किये गये सितम की कहानी बयां कर रही है.
मृतका के हाथ, नाखून, अंगुलियां, गर्दन व पीठ समेत पूरे शरीर पर मारपीट और यातना देने के निशान उभरे पड़े थे. मृतका की हत्या सिपारा जय प्रकाश नगर वाले घर पर की गयी, जबकि उसका मायके परसा बाजार थाना के मंगलीचक में है. मृतका के परिजनों का कहना है की लाली देवी के घर राहुल सिंह का आना-जाना निशु की शादी से पहले से ही था.
लाली देवी ने पति को छोड़ कर राहुल के साथ रहने के लिए ही अपनी छोटी बहन निशु का शादी उससे कराने पर जोर दिया था. निशु देवी के मंझले बहनोई भूतनाथ रोड निवासी कुंदन और बड़े भाई मुन्ना ने बताया कि निशु की बड़ी बहन लाली देवी का अवैध संबंध काफी पहले से ही चल रहा था.
बड़ी बहन लाली ने अपने पति को पहले ही छोड़ दिया था और निशु की शादी राहुल सिंह के साथ होने के बाद राहुल और निशु के साथ ही ज्यादातर लाली उसके घर ही रहने लगी थी.
इसका विरोध निशु देवी ने पुरजोर तरीके से किया तब साजिश के तहत पति राहुल सिंह और बड़ी बहन लाली ने निशु देवी को इतना मारापीटा की वह अधमरी हो गयी. इतने से भी मन नहीं भर तो गला दबा कर मार डाला. इसके बाद आत्महत्या का रूप देकर गांव वालों के साथ फतुहा के गंगा घाट पर दाह-संस्कार करने गये थे, तभी परिजनों की सूचना पर पुलिस ने चिता से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से ही मृतका के पति राहुल सिंह और फिर उसकी बड़ी बहन लाली को गिरफ्तार कर लिया.
मृतका की मंझली बहन मुस्कान ने बताया कि निशु बराबर कहती थी कि पति राहुल सिंह का उसकी बड़ी दीदी लाली से अवैध संबंध हो गया.
दीदी बराबर उसके घर पर ही आकर कई कई दिन यही रहती है. पति और बहन के अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट की जाती थी. शनिवार की रात में खबर मिली कि निशु देवी ने आत्महत्या कर ली है. सुसाइड करने की बात परिवार वालों को हजम नहीं हुई. जब परिजन उसके ससुराल पहुंचे, तो लाश को दाह- संस्कार के लिए फतुहा ले जाने की जानकारी मिली.
इसके बाद परिजनों ने परसा बाजार थाने की पुलिस को खबर दी. परसा बाजार पुलिस ने तत्काल फतुहा थाने की पुलिस को गंगा घाट से लाश बरामद करने में सहयोग की बात कही. फतुहा पुलिस ने मृतका निशु देवी की लाश को फतुहा के गंगा घाट से बरामद कर परसा बाजार पुलिस को सौंप दिया.
राहुल सिंह का पैतृक घर बेऊर के सिपारा के जयप्रकाश नगर में है, लेकिन पुनपुन बांध पर शिवनगर में भी उसके पिता अनिल सिंह ने मकान बनाये हुए हैं.
मृतका निशु देवी पारसा बाजार के मंगलीचक निवासी स्व उमेश सिंह की सबसे छोटी बेटी थी. मृतका के माता और पिता की तीन साल पहले ही दुर्घटना में मौत हो चुकी है. सात माह पहले ही निशु का विवाह राहुल सिंह के साथ हुआ था. इसके बाद निशु की बड़ी बहन लाली देवी का चक्कर राहुल सिंह के साथ चलने लगा. लाली देवी दानापुर निवासी रंजन सिंह की पत्नी है.
परसा बाजार थानेदार ने बताया की परिजनों की सूचना पर गर्भवती विवाहिता की लाश फतुहा के गंगा घाट से उस समय बरामद कर लिया गया, जब उसकी चिता सजाई जा रही थी. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति और उसकी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर जक्कनपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया. जय प्रकाश नगर वाला राहुल सिंह का घर जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >