पटना : एनडीए गठबंधन में कोई मतभेद नहीं : ऋषि

पटना : एनडीए गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. समय आने पर इसके घटक दलों में सीटों का तालमेल हो जायेगा. इसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं होगा. ये बातें कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने शुक्रवार को कहीं. वे संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे […]

पटना : एनडीए गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. समय आने पर इसके घटक दलों में सीटों का तालमेल हो जायेगा. इसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं होगा.
ये बातें कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने शुक्रवार को कहीं. वे संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. मंत्री ने कहा कि एनडीए गठबंधन में मतभेद के बारे में भ्रामक बातें फैलायी जा रही हैं. खासकर सीटों के बंटवारा को लेकर विरोधियों द्वारा कई तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि अमित शाह का बिहार दौरा तय है. वे यहां भाजपा सहित एनडीए घटक दलों के नेताओं से भी मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >