सड़क हादसे में मां-बेटे की गयी जान

बाइक से करौटा स्थित जगदंबा स्थान से पूजा कर लौट रहे थे बख्तियारपुर/ मोकामा . ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गुड्डू कुमार (25 वर्ष) और उसकी मां भूल्ली देवी (50 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, उसकी भाभी गुड़िया देवी (30 वर्ष) की हालत गंभीर बनी है. यह घटना सालिमपुर थाना […]

बाइक से करौटा स्थित जगदंबा स्थान से पूजा कर लौट रहे थे
बख्तियारपुर/ मोकामा . ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गुड्डू कुमार (25 वर्ष) और उसकी मां भूल्ली देवी (50 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, उसकी भाभी गुड़िया देवी (30 वर्ष) की हालत गंभीर बनी है. यह घटना सालिमपुर थाना अंतर्गत फोरलेन पर मंगलवार की दोपहर में घटी. जानकारी के अनुसार फतुहा के सुल्तानपुर गांव निवासी संत महतो के पुत्र गुड्डू अपनी मां और भाभी के साथ पूजा कर करौटा स्थित जगदंबा स्थान से वापस लौट रहा था.
इस दौरान वह ग्रामीण सड़क से होकर फोरलेन पर पहुंचा. उसकी बाइक तीखे मोड़ पर अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गयी. ट्रक के जोरदार धक्के से बाइक सवार युवक व दोनों महिलाएं सड़क पर थोड़ी दूर जा गिरे. वहीं, बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. इस घटना में गुड्डू की मौके पर ही जान चली गयी. ग्रामीणों की सूचना पर सालिमपुर पुलिस अविलंब घटनास्थल पर पहुंची. वहीं , गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए बख्तियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने भूल्ली देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल गुड़िया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर, पुलिस ने मां व बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद ट्रक का चालक फरार है. घटनास्थल से बाइक व ट्रक को जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि गुड्डू ने नयी बाइक खरीदी थी. इसलिए वह पूजा- अर्चना के लिए जगदंबा स्थान गया था. उसके परिवार के लोग काफी खुश थे, लेकिन पल भर में सारी खुशियां छिन गयीं.घटना की जानकारी मिलने पर थाना परिसर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >