बिहार बोर्ड : मैट्रिक का रिजल्ट अब 26 को

पटना : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 20 जून के बजाय अब 26 जून को जारी करेगा. गोपालगंज के एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल मूल्यांकन केंद्र से 213 बैग कॉपियां गायब होने के बाद रिजल्ट की तिथि को बोर्ड ने तत्काल बढ़ा दिया है. बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 26 जून […]

पटना : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 20 जून के बजाय अब 26 जून को जारी करेगा. गोपालगंज के एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल मूल्यांकन केंद्र से 213 बैग कॉपियां गायब होने के बाद रिजल्ट की तिथि को बोर्ड ने तत्काल बढ़ा दिया है.
बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 26 जून को शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा पूर्वाह्न 11:30 बजे बोर्ड के सभागार में रिजल्ट जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहेंगे. इसके बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पायेंगे. इंटर का िरजल्ट को छह जून को जारी िकया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >