पटना/शिवहर : बिहारी प्रतिभा ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शिवहर जिले के नरवारा गांव की छात्रा कल्पना कुमारी ने देश भर में टॉप किया है. उसने 99.999921 परसेंटाइल हासिल किया है. कल्पना को कुल 720 में से 691 अंक मिले हैं. बायोलॉजी में 360 में से 360, फिजिक्स में 180 में से 171 अंक और केमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक मिले हैं. कल्पना के पिता राकेश मिश्रा टीचर ट्रेनिंग कॉलेेज, डुमरा सीतामढ़ी में इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता ममता देवी कन्या मध्य विद्यालय, शिवहर में शिक्षक हैं. सीबीएसई की ओर से जारी टॉप-50 की सूची में कल्पना के अलावा बिहार के अन्य किसी विद्यार्थी का नाम शामिल नहीं है.
नीट में िबहार की बेटी कल्पना टॉपर बायोलॉजी में मिले 360 में 360 अंक
पटना/शिवहर : बिहारी प्रतिभा ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शिवहर जिले के नरवारा गांव की छात्रा कल्पना कुमारी ने देश भर में टॉप किया है. उसने 99.999921 परसेंटाइल हासिल किया है. कल्पना को कुल 720 में से 691 अंक मिले हैं. बायोलॉजी में 360 में […]

नवोदय विद्यालय से की थी 10वीं
कल्पना ने जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर से 2016 में 10वीं परीक्षा (सीबीएसई) पास की थी, जिसमें उसे 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ था. वहीं इंटर की परीक्षा (बिहार बोर्ड) तरियानी कॉलेज से दी है. कल्पना ने आकाश इंस्टीट्यूट, दिल्ली से नीट की परीक्षा की तैयारी की थी. बेटी की सफलता की सूचना के बाद कल्पना के माता-पिता दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. कल्पना तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है. उसकी बड़ी बहन भारती कुमारी एनआईटी, पटना से बीटेक की डिग्री हासिल की है. इसके बाद भारती ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस को क्लियर किया और अभी विशाखापत्तनम में पोस्टेड है. वहीं भाई प्रणय प्रताप आईआईटी, गुवाहाटी में अंतिम वर्ष का छात्र है.
राज्य के 37,899 अभ्यर्थी सफल
नीट में इस वर्ष बिहार के 37,899 अभ्यर्थी सफल रहे हैं. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इस बार बिहार से 66,071 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 63,003 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 3,068 अनुपस्थित रहे थे. दूसरी ओर झारखंड से 15,337 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 14,838 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 9,039 सफल रहे हैं. 954 अनुपस्थित रहे थे.