तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में आरक्षण के प्रावधानों को लागू करें नीतीश : जीतन राम मांझी

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तमिलनाडु राज्य से आरक्षण के मामले में सीख लेने का सुझाव देते हुए उसे अपने प्रदेश में लागू करने की मांग की है. हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के […]

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तमिलनाडु राज्य से आरक्षण के मामले में सीख लेने का सुझाव देते हुए उसे अपने प्रदेश में लागू करने की मांग की है. हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल दिये एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही. नीतीशकुमार ने कहा था कि राज्य सरकार को आरक्षण में वृद्धि की शक्ति प्राप्त नहीं है और एससी-एसटी के आरक्षण के कोटा में वृद्धि 2021 की जनगणना के बाद हो सकती है.

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुएजीतनराम मांझी ने दावा किया कि आरक्षण की सीमा निर्धारित होने के बावजूद भी तमिलनाडु सरकार ने वर्तमान आरक्षण का अनुपात 69 प्रतिशत कर दिया है और उसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करा दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को तमिलनाडु से सीख लेते हुए अपने राज्य में भी इसे लागू करना चाहिए. मांझी ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा के साथ होते हुए अगर नीतीश ऐसा नहीं करवा पाये तो वह आरक्षण में वृद्धि की बात केवल दिखावे के लिए कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >